महराजगंज से बड़ी खबर!
सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने पूरे जिले में अफरा-तफरी मचा दी। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना-निचलौल मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई।
पेड़ गिरने के साथ ही बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तार सड़क पर फैल गए और यातायात ठप हो गया।
कुछ ही मिनटों के तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया—दुकानदारों ने शटर गिराए, ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगड़े।
राहत की बात—अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#WeatherAlert #StormUpdate #IndiaNews #SafetyFirst #maharajganj
|| Maharajganj News || Maharajganj Aapan Maharajganj || Weather Alert Maharajganj